जंतवाल गांव पहुंचे भाजपा नेता हेम आर्य, स्व. डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के परिवार को दी सांत्वना

उत्तराखंड राज्य आंदोलन और जनसेवा में जंतवाल का योगदान सदैव याद रखा जाएगा : हेम आर्य

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने आज स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के पैतृक गांव जंतवाल गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय डॉ. जंतवाल की धर्मपत्नी प्रोफेसर श्रीमती सावित्री जंतवाल, उनके बच्चों एवं भाइयों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों से मुलाकात के दौरान हेम आर्य ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह हमेशा राज्य आंदोलनकारियों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। इन आंदोलनकारियों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना अलग राज्य की मांग को लेकर अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी थी।

हेम आर्य ने कहा कि डॉ. नारायण सिंह जंतवाल भी उन लोगों में शामिल थे,

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. जंतवाल का उत्तराखंड राज्य आंदोलन के साथ-साथ सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन न केवल उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

हेम आर्य ने कहा कि ऐसे संघर्षशील व्यक्तित्व समाज में अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं। डॉ. नारायण सिंह जंतवाल भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन राज्य आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, संघर्ष और जनसेवा के कार्यों के कारण वह हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

अंत में उन्होंने दिवंगत डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल का गूगल में प्लेसमेंट का सिलसिला जारी, एक और छात्र को मिला प्रतिष्ठित फुल-टाइम ऑफर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.