मुखानी कांड: नाबालिग से दरिंदगी के बाद हरकत में प्रशासन,

नाबालिग गैंगरेप केस में प्रशासन का बड़ा प्रहार, त्रिशूल होमस्टे सील; पहले ही जेल पहुंच चुके हैं चार आरोपी

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में नैनीताल पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अब अपराध में इस्तेमाल किए गए त्रिशूल होमस्टे के खिलाफ भी पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए पूरे परिसर को सील कर दिया है। इस कार्रवाई को महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अहम कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि नाबालिग को बिना आईडी सत्यापन के त्रिशूल होमस्टे में कमरा उपलब्ध कराया गया था। इसी होमस्टे परिसर का इस्तेमाल नाबालिग के साथ पॉक्सो अधिनियम के तहत गंभीर अपराध को अंजाम देने के लिए किया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती के बाद पुलिस ने जहां घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में पहुंचाया, वहीं अब अपराध में इस्तेमाल किए गए ठिकाने पर भी प्रशासन ने ताला लगा दिया है।

पुलिस और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध करने वालों के साथ-साथ ऐसे लोगों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जो नियमों की अनदेखी कर अपराधियों को ठिकाना या सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में होटल और होमस्टे संचालकों के लिए भी स्पष्ट संदेश है कि पर्यटकों और ठहरने वाले लोगों की पहचान का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित करें। नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद अजय भट्ट सख्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.