हेम आर्य का दावा- धामी सरकार में गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास, 2027 में फिर भाजपा को समर्थन देने की अपील

स्थापना दिवस पखवाड़े में बजून पहुंचे हेम आर्य, महिलाओं ने उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना के गौरवशाली इतिहास, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और प्रदेश के विकास के संकल्प को लेकर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय महिलाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल नैनीताल के महामंत्री गौरव गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पखवाड़ा केवल उत्सव मनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को समझने और विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण महान राज्य आंदोलनकारियों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए जिन लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है कि हम सभी एकजुट होकर उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में भी भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों तथा जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में स्थापित करने का लक्ष्य पूरा होगा।

इसके अलावा कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गांवों के विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण का संरक्षण भी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेम आर्य, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, मंडल मंत्री विजय बिष्ट, ओबीसी मोर्चा महामंत्री गौरव गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता नीमा कनवाल, मंजू आर्या, शीला देवी, पुष्पा देवी, राधा देवी, डॉली देवी, भगा देवी, रेखा देवी, हेमा देवी, शांति देवी, चंद्रशेखर कार्की, विक्रम कनवाल सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  दीपावली की छुट्टी पर घर जा रहे युवक को टैक्सी में बैठाने के बहाने बनाया शिकार, सुनसान जगह ले जाकर लूटे आईफोन और सोने की बाली; दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.