ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर की बड़ा बाजार में अयोध्या से आए धमाचार्यो द्वारा पूजित अक्षतो का वितरण किया।

 रिपोर्टर  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर की बड़ा बाजार में अयोध्या से आए धमाचार्यो द्वारा पूजित अक्षतो का वितरण किया। प्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी ने कहा अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम नैनीताल के सभी वार्डों में वितरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

भाजपा कार्यकताओं द्वारा घर घर जाकर अयोध्या से आए पोस्टर और अक्षतो को वितरित किया जायेगा। इस दौरान सरोवर नगरी जय श्री राम के नारों से गूंज उठी। वही अक्षत पाए लोगों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी को रामलल्ला के अयोध्या में विराजमान होने की खुशी में वे अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीवाली मनाने के साथ ही मिठाईयां बाटकर खुशियां मनाएंगे।

जय लाल साह बाजार,खड़ी लाइन, भोटिया मार्केट,पालिका मार्केट,नंदा देवी मंदिर तक वितरित किए इसका सुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री बृजेश बनकोटी जीके द्वारा किया गया ।

अक्षत वितरण कार्यक्रम में संयोजक प्रकाश नौटियाल, सह संयोजक भूपेंद्र सिंह बिष्ट,विमला अधिकारी,तुलसी कठायत,जीवंती भट्ट,रीना मेहरा,कविता गंगोला, ज्योति ढोंढियाल,दीपिका बिनवाल,सोनू साह, ज्योती गोस्वामी, शान्ति रावत,हीरा नयाल,हंसी रावत, कनिका रावत राणा,हेम लता पांडे, चंद्रा पंत,नंदिनी पंत,मीरा बिष्ट,विमला तिवारी,अमिताभ साह,गोपाल रावत, आनंद सिंह बिष्ट,मनोज जोशी,तेज सिंह नेगी,अरविंद पडियार,विक्रम रावत,शैलेश बिष्ट,गौरव हार्पर,कुणाल बेदी,ललित ढैला,कमलेश ढौंडियाल,नितिन कार्की, राजीव साह, मोहित रौतेला,दीपक मिलकानी, कनय्यहा जायसवाल,राजेश बिष्ट,उमेश भट्ट,दया किशन पोखरिया,लाल सिंह, रचित तिवारी, खजान सिंह डंगवाल,संतोष कुमार,विक्रम राठौर,मोहित लाल साह,उमेश बिष्ट,नवीन भट्ट,प्रकाश चंद्र,मयंक सिराला,हरीश राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कौडार में पारंपरिक होली की धूम, पुरुषों ने घर-घर जाकर किया होली गायन
error: Content is protected !!