ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

 हीरानन्द महाराज पम्पिग (ककलासौ) पेयजल योजना का शुभारंभ विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल द्वारा किया गया।

रानीखेत। विधानसभा रानीखेत के अन्तर्गत हीरानन्द महाराज मन्दिर भतरौजखान में हीरानन्द महाराज पम्पिग (ककलासौ) पेयजल योजना का क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।

बता दे कि इस पंपिंग पेयजल योजना के बन जाने पर लगभग 26 ग्राम पंचायत व 46 राजस्व गाँवो को इसका लाभ मिलेगा।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि आज ककलासौ क्षेत्र एक लगभग 26 ग्राम सभाओं के 46 राजस्व गांवों के लिए 32 करोड़ रुपए की 6 पंपिंग पेयजल योजनाओं का शुभारंभ किया गया है।

जिसे पूरे क्षेत्र की लगभग 12500 की आबादी लंबे समय से पेयजल की उपलब्धता नहीं होने के कारण बहुत परेशान थी, और निरंतर इस योजना की मांग कर रही थी। माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, और हमारे क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, की आपने मेरे अनुरोध को स्वीकार कर इस योजना की स्वीकृति दी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता समीर प्रताप सिह, तहसीलदार नीशा रानी, ब्लाक प्रमुख बेतालघाट आनंदी बधानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा दत्त सती, मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश राम, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र फर्त्याल (सोनू), ग्राम प्रधान ताड़ीखेत मंजीत भगत, श्याम करगेती, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, मंडल महामंत्री रमेश सिंह खनायत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश उप्रेती, ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह बिष्ट, सतीश नैनवाल, प्रदीप पंत, पूरन चन्द्र करगेती, त्रिलोक भतरोजी सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.