ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यटक के लाखों के गहने और हजारों नकदी चुराकर फरार होने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

नैनीताल। मोहम्मद नासिर निवासी ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। तल्लीताल क्षेत्र में स्थित जू में घूमते समय उनकी पत्नी का पर्स फोटो शूट करते समय वही छूट गया था।

वापस ढूंढने पर पर्स वहा नही मिला। थोड़ी देर बाद पर्स वहीं पास में स्थित शौचालय के पास पड़ा मिला, जिसे उनके द्वारा चेक किया गया तो उसमें रखे 6 सोने के कंगन, 2 सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल (गहनों की कीमत करीब 4 लाख रुपए) तथा ₹12000 गायब थे।

जिसकी सूचना उनके द्वारा थाना तल्लीताल पर आकर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष द्वारा मामले की जांच थाने में नियुक्त एएसआई संदीप नेगी के सुपुर्द की गई।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चेकिंग करने तथा घटनाओं का खुलासा करने हेतु प्रभावी विवेचना/जांच करने के निर्देश दिए गए।

जिस आदेश के तहत  रमेश बोरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल द्वारा विवेचक को मामले की जांच कर तत्काल बरामदगी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलेंस व मुखबिर मामूर करने के आधार पर एक व्यक्ति का उस घटना पर संदिग्ध होना प्रकाश में आया।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर किए गए तथा घटना में संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की गई और पुलिस टीम द्वारा उसके घर से पर्स से चुराए गए गहने और नकदी बरामद कर अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए उसके भोजपुर, मुरादाबाद, उ०प्र० स्थित निवास से गिरफ्तार कर जांच में बढ़ोतरी कर मुकदमा दर्ज किया गया। 

 पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैं 17.12.2023 को नैनीताल घूमने आया था। इस दौरान जू में मुझे एक लेडिस पर्स मिला, जिसे मैंने उठा लिया तथा उसे चेक किया तो उसमें से कुछ जेवर व नगद रुपए रखे थे।

जिसे मैंने चोरी करने की नीयत से अपने पास छुपा लिए तथा पर्स को वहीं रख दिया। फिर मैं अपने ग्रुप में शामिल होकर वापस भोजीपुर, मुरादाबाद आ गया। अभियुक्त ने चुराया हुआ समान घर में ही एक थेले में छिपा कर रखा हुआ था जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बरामद किया गया। 

अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया तथा प्रकरण में 379/411 भादवी का अभियोग वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच तलब से एफ०आई०आर० नं० 01/ 24 धारा 379/ 411 बनाम साने आलम में पंजीकृत किया गया।  

गिरफ्तार अभियुक्त

 साने आलम पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कस्बा भोजपुर नियर बस स्टेशन के पास मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष।

बरामदगी

▪️6 सोने के कंगन।

▪️ 2 सोने की अंगूठी।

▪️ एक जोड़ी चांदी की पायल।

*गहनों की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए।

▪️नकदी ₹12000।

गिरफ्तारी टीम में

▪️ रमेश सिंह बोरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल।

▪️ एएसआई  संदीप नेगी।

▪️हेड कांस्टेबल  शिवराज राणा।

▪️हेड कांस्टेबल इसरार नबी, सीसीटीवी।

▪️कांस्टेबल  अमित कुमार।

▪️कांस्टेबल हिम्मत राम।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.