ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

प्लाट में रखे गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने परेशानी, आंखों में जलन की शिकायत

देहरादून।  झाझरा में मंगलवार सुबह प्लाट में रखे गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया। देहरादून एडीएम रामजी शरण ने बताया कि लोगों को आंखों में जलन की शिकायत थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना तड़के की बताई जा रही है। थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि झाझरा क्षेत्र के एक खाली प्लाट में गैस सिलिंडरों से रिसाव हो रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

साथ ही आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को निकालते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने अधिकारियों का निर्देश दिए कि मामले की जांच की जाए कि सिलिंडरों को प्लाट में किसने रखा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस, 210 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.