ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित तथा कुमाऊँ-मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में जनपद नैनीताल तथा महानगर हल्द्वानी के बरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

जिसमें कांग्रेस सेवादल संगठन की सदस्यता बढ़ाने, सेवादल के नियमित कार्यक्रमों के संचालन के माध्यम से स्वच्छ एवं सशक्त समाज निर्माण तथा देश और देशवाससियों की सेवा करते रहने का आह्वान किया। सेवादल के प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन पर विचार किया गया इसी के साथ जिला तथा महानगर ईकाइयों की प्रगति समीक्षा भी की।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल,जिलाध्यक्ष मनोज दानू, महानगर अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट,बरिष्ठ सलाहकार सदस्य राजेश नौटियाल,प्रदेश मंत्री महेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष खुशाल सिंह मेहता,जिला महामंत्री रजत कनवाल, बरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला सांगुड़ी, निर्मला जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, कमला तिवारी, कांग्रेस कार्यालय मंत्री ताहिर हुसैन, गोबिन्दी लोबियाल, हीरा सिंह बथ्याल, मनोज सिंह रावत, रेनू चुनारा आदि सहित कई कार्यकर्ताओं ने बैठक में भागीदारी की।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

You missed

error: Content is protected !!