ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दिए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देशहल्द्वानी : मुखानी में महिला की मौत मामले में नया मोड़: सोने के आभूषण और आर्थिक लेनदेन का विवाद आया सामने, बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजमुक्तेश्वर में बड़ा हादसा: पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत 20 घायल; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियानघुंघरुओं की झंकार के साथ गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश, सुजाता नृत्यालय की कथक प्रस्तुति में दिखेगा देशभक्ति का रंगमिशन रामनगर अस्पताल: राहुल सिंह दरम्वाल की सीधी चेतावनी, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए CMS के साथ बना मास्टर प्लान
खबर शेयर करे -

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2027 तक सेना में ऑप्टिमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होगी।

जिसके बाद सेना में करीब एक लाख लोग कम हों जाएगे। मीडिया को बयान देते हुए आर्मी चीफ ने आगे कहा कि चीन LAC उत्तरी सीमाओं पर स्थिति स्थिर है, लेकिन फिर भी हम मान रहे हैं कि यह मुद्दा संवेदनशील है और आर्मी इस पर पैनी नजर बनाए हुए है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया कि में सेना के अंदर एनिमल ट्रांसपोर्ट कम कर दिया गया है, अब उसकी जगह ड्रोन ने ली है। आर्मी चीफ ने कहा कि Agnipath के तहत आए अग्निवीर के दो बैच फील्ड में तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अग्निवीरों पर जो फीडबैक है वह उत्साहजनक है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस साल 15 जनवरी को लखनऊ में पहली बार 76 वें सेना दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा।

लेकिन इससे पहले कई कार्यक्रम होंगे। ये सभी कार्यक्रम आम जनता के आने जाने लिए खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को सैन्य बैंड संगीत कार्यक्रम होगा। इस दौरान सेना दिवस परेड की रिहर्सल और शौर्य संध्या कार्यक्रम होगा।

जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट के संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर

जम्मू कश्मीर के मसले पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि, जम्मू कश्मीर से सटे बॉर्डर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। उनका कहना था कि राजौरी, पूंछ आदि इलाकों में विशेष तौर पर आतंकियों के गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इन संवेदनशील इलाकों में सेना स्थानीय पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बेहतर समन्वय बनाकर काम कर रही है। इसके अलावा एक साल के साल अंदर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में हिंसा और अन्य मसलों पर काफी बारीकी से काम किया गया है, जिससे बेहतर परिणाम मिले हैं।

आर्मी चीफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की यह बातें भी जानें

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि सेना ड्रोन टेक्नोलॉजी और एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी का बेहतर तरीके से प्रयोग कर रही है।

सेना में 120 महिला अधिकारी तैनात की गई, जो बेहतर तरीके से अपना कर्तव्य निभा रही हैं।

सेना HR पॉलिसी और अग्निवीर योजना पर काम कर रही है।

अग्निवीर बहुत ही बेहतर और ऊर्जावान तरीके से काम कर रहे हैं।

युवा जवानों की भर्ती प्रक्रिया में काफी सकारात्मक तरीके से बदलाव और बेहतर किए।

साइबर सिक्योरिटी विंग सभी कमांड हेडक्वॉर्टर में होगी।

टेरिटोरियल आर्मी में हम साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी शामिल करेंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पैसेंजर ट्रेन में बेहोशी की हालत मिला दंपति, मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!