प्रतिष्ठित स्कूल की बस सड़क किनारे खाई में पलटी, बाल बाल बच्ची स्कूली बच्चों की जान, मची की पुकार

लालकुआं।  हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर गए, परंतु सौभाग्य से किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी डीपीएस स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई।

बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के आई, स्थानीय लोगों ने समेत 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला, तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया।

इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए। बस ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

 इस घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.