ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या के होटलों में बुकिंग के लिए उमड़ा सैलाब, 85 हजार के पार हुआ किराया

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा  को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वजह से अयोध्या में सड़कों से लेकर एयरपोर्ट के अलावा टूरिज्म इंडस्ट्री को भी बूस्ट मिल रहा है. ऐसे में अयोध्या के लगभग सारे होटल इस महीने के लिए भी शत-प्रतिशत बुक हो गए हैं।

अयोध्या राम मंदिर के 170 किलोमीटर के दायरे में लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर तक में होटलों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. मनीकंट्रोल से बात करते हुए सिग्नेट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के एमडी और फाउंडर ने बताया कि उनके सारे कमरे इस महीने के लिए बुक हो चुके हैं. होटल में कमरों का औसत किराया 85 हजार के पार हो गया है।

महंगे होटलों ने बढ़ाए कमरों के दाम

सिग्नेट कलेक्शन केके ने अपने अयोध्या स्थित सभी होटलों के 45% कमरे मंदिर ट्रस्ट के लिए बुक किए हैं ताकि वहां वीआईपी को ठहराया जा सके. अयोध्या में बीते बुधवार को रेडिसन ने पार्क इन को ओपन किया था और 21 जनवरी तक ये पूरी तरह से बुक भी हो गया है।

सिग्नेट कलेक्शन केके होटल के सभी कमरे इस महीने के लिए एडवांस में बुक हो चुके हैं. उनका एक-एक कमरा लगभग 85 हजार और उससे भी महंगी कीमत पर खरीदा गया है।

रेडिसन के पार्क इन होटल में लॉन्च के तुरंत बाद ही बुकिंग्स का सैलाब आ गया। 21-22 जनवरी के लिए होटल के सभी कमरे बुक हैं, हालांकि होटल ने कमरे की कीमतों को किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.