ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

 प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी, बोले आत्महत्या करने को किया जा रहा बाध्य

हल्द्वानी। प्रशासन द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने अब विरोध तेज कर दिया है। प्रभावित हो रहे व्यापारियों ने आज अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापारियों ने मुख्य बाजार से नगर निगम तक जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन द्वारा बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न कर दुकान तोड़ने का आरोप लगाया।

व्यापारियों का कहना है कि उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा और कल मशाल जुलूस निकालकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यही नहीं व्यापारियों ने उनकी दुकानें तोड़ने पर प्रशासन को की चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो प्रशासन और सरकार इसका खमियाजा उठाने को तैयार रहे।

गौरतलब है कि मंगल पड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी जद में सड़क के दोनों तरफ 12 मीटर तक कई सरकारी भवन और व्यापारियों की दुकानें आ रही है सरकारी संपत्ति और भवनाओं को जिला प्रशासन ने तोड़ते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।

जबकि दूसरी तरफ सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को उनकी दुकानों को तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया है इसके बाद से ही व्यापारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं विधायक सुमित हृदयेश ने भी व्यापारियों से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें :  ताकुला में गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल; हाईकोर्ट में केस के सिलसिले में आ रहे थे नैनीताल

You missed

error: Content is protected !!