ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट का रानीखेत पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत 

 रानीखेत।  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट मंगलवार देर शाम रानीखेत पहुंचे, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका फुल मालाओ से भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात नई बस्ती के साथ अन्य लोगों ने उन्हें ज्ञापन दिए।

केंद्रीय मंत्री अपने पैतृक गांव द्वाराहाट जाते समय कुछ देर के लिए छावनी परिषद् रानीखेत के कार्यलय में रुके। जहाँ बड़ी संख्या में आम जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए।

उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराया। बार बार कैंट द्वारा नई बस्ती खाली करने के नोटिस से परेशान नई बस्ती रानीखेत के निवासियों ने सबसे पहले उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि देश की सभी छावनियों को नगर पालिका घोषित करने कि तैयारी चल रही हैं। इसलिए उन लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं। 

वही सेना द्वारा बार बार रानीखेत चौबटिया मार्ग को आम जनता के लिए बंद करने का मामला भी उनके समक्ष उठाया गया। ज्ञापन सौपते हुए पूर्व सभासद उमेश चंद्र पाठक द्वारा कहा गया कि रानीखेत के मॉल रोड से रानीखेत शहर तक सेना के अनेक कार्यालय और बड़े अफसरों के बंगले मौजूद हैं।

लेकिन इस रोड को सिक्योरिटी के नाम पर कभी बंद नहीं किया जाता, जबकि झूला देवी मंदिर से चौबटिया तक अधिकांश जंगल का क्षेत्र हैं, उसे समय समय पर बंद किया जाता हैं। जिससे आम जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। 

उन्होंने कहा कि विश्व के सभी देश आज भारत को सम्मान कि नज़रो से देखते हैं। मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो और नीतियों को कई देशों द्वारा अपने देशों में भी लागू किया जा रहा हैं।  

इस अवसर पर छावनी परिषद् अधिशाषी अधिकारी कुनाल रोहिला, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत वरुणा अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवlड़ी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री भा ज यू मो रोहित शर्मा, नगर महामंत्री भाजपा उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, नामित सदस्य नगर पालिका चिलीयानौला मदन सिंह कुवार्बी, मोहन नेगी, विनोद भार्गव, भुवन पपनै, नीरज तिवारी, अजय चौहान, जगदीश अग्रवाल, शंकर दत्त बुधौली ,शाकिर हुसैन, उमा रावत, भारती भगत, तनूजा साह, रेखा आर्य, अनु सोनकर, ललित कैलब , कमल कुमार, नगर अध्यक्ष भाजयूमो पावस जोशी, तरुण जोशी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

You missed

error: Content is protected !!