ब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक चंपावत विपिन चन्द्र पन्त,सहित 26 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस में सेवा के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिए जाने की घोषणा कर दी गई है।

सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चंपावत।

उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न के लिए चार लोगों को चयन किया गया है। जिसमें पुलिस मुख्यालय में तैनात निरीक्षक अजय कुमार रावत, रुद्रपुर के यातायात निरीक्षक श्याम लाल, नैनीताल के उप निरीक्षक (एम) गोबिन्द सिंह मेहता व टिहरी गढ़वाल के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह हैं।

गजपाल सिंह रावत, प्लाटून कमांडर मुख्यमंत्री सुरक्षा, उत्तराखंड।

धनीलाल, अपर गुल्मनायक, 40 वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।

उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न के लिए चार लोगों को चयन किया गया है। जिसमें पुलिस मुख्यालय में तैनात निरीक्षक अजय कुमार रावत, रुद्रपुर के यातायात निरीक्षक श्याम लाल, नैनीताल के उप निरीक्षक (एम) गोबिन्द सिंह मेहता व टिहरी गढ़वाल के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह हैं।

इसी तरह सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए 19 लोगों को चुना गया।

जिसमें पीटीसी नरेंद्रनगर से बृज मोहन पन्त, चमोली से निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक एलआईयू कार्यालय देहरादून से सुभाष चन्द्र, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर से दलनायक राकेश बिष्ट, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय से उप निरीक्षक बृज मोहन, अल्मोड़ा से उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी, एसडीआरएफ से अपर गुल्मनायक गब्बर सिंह, एफएसएल देहरादून से उप निरीक्षक (एम) सलमान अली, उत्तरकाशी से अपर उप निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद, आईआरबी द्वितीय देहरादून से अपर गुल्मनायक शिव चरण, आईआरबी प्रथम रामनगर नैनीताल से अपर गुल्मनायक हेमन्त सिंह, चम्पावत से अपर उप निरीक्षक त्रिलोक सिंह, फायर सर्विस चालक बागेश्वर से धन सिंह, नैनीताल से मुख्य आरक्षी संजय कुमार तिलाड़ा, पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी अनिल कुमार मर्तोलिया, सीआईडी खंड देहरादून से मुख्य आरक्षी प्रदीप कन्नौजिया, सतर्कता सेक्टर देहरादून से मुख्य आरक्षी वाणी बिलास, जीआरपी से आरक्षी सपना नेगी और 31वीं वाहिनी पीएसी से लांस नायक अरविन्द गिरी हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव: विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए, कल होगा नामांकन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.