ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गणतंत्र दिवस को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने हल्द्वानी शहर में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम के साथ चलाया चेकिंग अभियान

हल्द्वानी। 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों थाना प्रभारीयो एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के होटल, ढाबा रेस्टोरेंटों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा जनपद बॉर्डर में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

आज हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में  संगीता सीओ लालकुआं तथा थाना पुलिस और बीडीएस, डॉग स्क्वायड समेत हल्द्वानी शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग की गई।

संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 मार्च 2026
error: Content is protected !!