ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में तल्लीताल हरी नगर के क्षेत्र वासियों के कनेक्शन काटने पहुंचे जल संस्थान के कर्मचारियों का लोगो ने जमकर किया विरोध 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हरीनगर में पानी के कनेक्शन काटने को लेकर क्षेत्र की जनता ने जल संस्थान कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने हर घर मे पानी का कनेक्शन देने की बात कही।

बता दें कि जल संस्थान द्वारा हरी नगर क्षेत्र में लगे जनता के कनेक्शन को काट दिया गया है जिससे नाराज क्षेत्र की जनता ने जमकर हंगामा किया।

इस दौरान जल संस्थान कार्यालय में क्षेत्र की महिलाओं ने पानी के कनेक्शन काटे जाने पर अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र से पानी का कनेक्शन काट दिया गया है जिससे संकट खड़ा हो गया है।

 निवर्तमान सभासद रेखा आर्य ने कहा कि जल संस्थान द्वारा क्षेत्र में लगे जनता के नलो के कनेक्शन को काट दिया गया है अगर जनता के पास पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता ही नहीं होगी तो वह खाना कैसे पकाएंगे, बच्चों को नहाने धोने के लिए पानी कहां से आएगा।

जनता प्यास से मर रही है लेकिन प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन केवल सफेद कार्ड धारकों को पानी का कनेक्शन देने की बात कर रहा है अन्य को नही।

क्षेत्रीय निवासी सायरा खान ने प्रशासन पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा गरीबों को ही परेशान किया जा रहा है। मजदूरी कर किसी तरीके से क्षेत्र के लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।

इस बीच जल संस्थान द्वारा जनता के नलों का कनेक्शन काट दिया जा रहा है जिससे अब उनके सामने पेयजल का संकट बन रहा है उन्होंने कहा कि वह पैसे देकर कनेक्शन लेने को तैयार है। हर एक घर में प्रशासन द्वारा नलों के कनेक्शन दिया जाए।

धरने पर मौजूद है रेखा आर्या निवर्तमान सभासद, सायरा खान, अनीता देवी, सोनी, राखी, ममता नीलम लीला मीना दीपा, नसर, गिरधारी, मनीष, जावेद, बीसन राम, अकबर, गोपाल, रमेश, अमन, प्रकाश, भुवन, दिशांत, रेखा, सलमा, आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!