ब्रेकिंग न्यूज़

एस.एस.बी. सीमांत मुख्यालय रानीखेत में धूमधाम से मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस

समारोह के मुख्य अथिति श्री अमित कुमार महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय रानीखेत रहे

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

 रानीखेत।  सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय रानीखेत के प्रांगण में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षो.उल्लास के साथ मनाया गया ।

समारोह के मुख्य अथिति श्री अमित कुमार महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय रानीखेत रहे । जिन्होने सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किये तदोपरान्त ध्वजारोहन किया गया । 

        अपने संबोधन में महानिरीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारियोंए अधीनस्थ अधिकारियोंए जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी । 

          महानिरीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारियोंए अधीनस्थ अधिकारियोंए जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल भारत.नेपाल भूटान की खुली सीमाओं की चौकसी करने के साथ साथ पड़ोसी देशों के साथ मधुर संबंध को कायम रखने का भी कार्य सक्षम तरीके से कर रहा है । 

 सीमांत क्षेत्रों मे नागरिक कार्यक्रम चलाकर सशस्त्र सीमा बल जनता के बीच में अपनी सार्थकता सिद्ध कर रहा है । सीमांओं की सुरक्षा के अतिरिक्त सशस्त्र सीमा बल कश्मीर व नक्सल आंतकवादी प्रभावित क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

     75वं गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक श्री अमित कुमार को राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है तथा बल के अन्य 09 अधिकारियों व कर्मचारियों को महानिदेशक स्वर्ण पदक व रजत पदक से सम्मानित किया गया है ।   

इस अवसर संजीव यादव, डॉ ओबी सिंह, उप महानिरीक्षक, राजेश ठाकुर, देवासीस पाल, कमांडेंट एचसीएस बिष्ट, दीपक कुमार सिंह, कोमल चन्द्र जोशी, अरविन्द कुमार, बिकास कुमार, उप कमांडेंट पुरण सिंह नेगी, अधिशाषी अभियंता, नरेन्द्र कुमार, संजीव डिमरी सहायक कमांडेंट एवं बल के अन्य कर्मी मौजूद रहे।सीमांत मुख्यालय रानीखेत में एसएसबी ने धूमधाम से मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस सीमांत मुख्यालय रानीखेत में एसएसबी ने धूमधाम से मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस सीमांत मुख्यालय रानीखेत में एसएसबी ने धूमधाम से मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस सीमांत मुख्यालय रानीखेत में एसएसबी ने धूमधाम से मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस सीमांत मुख्यालय रानीखेत में एसएसबी ने धूमधाम से मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत और पुनर्वास के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.