ब्रेकिंग न्यूज़

 कांग्रेस के बड़े चेहरे, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

हल्द्वानी। हल्द्वानी पहुँचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजनीति में होने का मतलब यह नहीं होता है कि जो सच है उसे स्वीकार न किया जाए।

देश की आजादी के बाद कितने ही प्रधानमंत्री भारत को मिले वे सभी योग्य थे। सबने अपने तरीके से देश की सेवा की आजादी के बाद देश मे कांग्रेस के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की भी सरकार बनी, वही अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर बन रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कई सौ वर्षो की लड़ाई कई सौ वर्षो के संघर्ष और करोड़ हिंदू जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए तथ्यों के आधार पर एक फैसला दिया लेकिन यदि देश में कोई सशक्त प्रधानमंत्री नहीं होता तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को इंप्लीमेंट नहीं किया जा सकता था।

इसलिए देश के प्रधानमंत्री ने एक साहस भरा काम किया और मैं विपक्षी दल के साथ संबंध होने के बावजूद देश के प्रधानमंत्री का इस फैसले के लिए सराहना करता हूं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को दिखाया डरावना नाटक, आंख पर लाल रंग लगाकर कहा- ‘डॉक्टर ने आंखें निकाल दीं’

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.