ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बेरोजगारी से तंग एक युवक ने आत्महत्या कर ली अपनी जीवन लीला खत्म 

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दमवाढुंगा में बेरोजगारी से तंग एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।

 जानकारी के मुताबिक कमल आर्य अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दमवाढुंगा में रहता था। आजकल वह बेरोजगार था। रात में परिजन खाना खाने के बाद सो गए।

आधी रात को जब पत्नी की आंख खुली तो कमल फंदे से लटका हुआ था। पत्नी ने शोर मचाया तो परिजनों ने कमल को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक कमल की मौत हो चुकी थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन, चीन के 'एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ' के खिलाफ निकाला विरोध जुलूस
error: Content is protected !!