ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

महिला के गलत कदम उठाने से तनाव में पति ने भी लगाया मौत को गले

हल्द्वानी। भीमताल निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। परिवार वाले उसकी गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पत्नी के जहर खाने से डिप्रेशन में आ आए पति ने भी जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

वही पत्नी अस्पताल में मौत और जिंदगी से जूझ रही है। पति की मौत हो गयी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक के भाकर गांव निवासी भुवन पलड़िया की पत्नी रंजना ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे एसटीएच लेकर आए। वह एसटीएच में आईसीयू में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना से भुवन डिप्रेशन में था। परिवार वालों ने बताया कि वह बार-बार यही कहता था कि मैं अब लोगों को क्या मुंह दिखाऊंगा वह समाज में बदनामी के डर से व कानूनी कार्रवाई के भय से डिप्रेशन में चला गया। तथा उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

भुवन पत्नी के उपचार के लिए हल्द्वानी में ही था। बृहस्पतिवार को भुवन मोतीनगर में बेसुध अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों को पता चला तो किसी तरह परिजनों और पुलिस से संपर्क किया गया।

भुवन को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  यूकेएसएसएससी पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर ईडी का शिकंजा, 63.30 लाख की संपत्ति कुर्क
error: Content is protected !!