ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बैंक रिकवरी के नाम पर पुलिस ने वाहन लूटने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

ऊधम सिंह नगर। किच्छा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जो बैंक रिकवरी के नाम पर वाहनों को लूटता था। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ऊधम सिंह नगर पुलिस की अनुसार 19 सितंबर को बैंक रिकवरी के नाम पर किच्छा में एक मोटर साइकिल को उठा ले जाने की घटना सामने आयी थी । वाहन स्वामी निशान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटना का खुलासा के लिये एक टीम का गठन किया। जांच में चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे। पुलिस ने प्राप्त सूचना पर घटना में शामिल गुरवंत सिंह निवासी बिजली फार्म, बिलासपुर, रामपुर उप्र और गुरपेज सिंह निवासी वार्ड नं0-06, किच्छा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट के जंगल में लापता युवक सकुशल मिला, पुलिस-एसडीआरएफ-वन विभाग के संयुक्त अभियान से मिली सफलता
error: Content is protected !!