ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बनभुलपूरा में अतिक्रमण अभियान को लेकर नगर निगम आयुक्त सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज चौथे दिन मलिक के बगीचे में खाली जगह को नगर निगम की संपत्ति बताते हुए जहां उनकी घेरवाड़ी की,तो वही अवैध कब्जे धारकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने जिन जमीनों पर निर्माण कर लिया है।

उसके साक्षी दिखाने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। नगर की आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि मलिक के बगीचे में जहां-जहां नगर निगम की खाली जमीनों है।

उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र में ले रहा है उनका कहना है कि भू माफियाओं के द्वारा सरकारी संपत्तियों को ₹50-100₹ के स्टांप पेपरों में लोगों को बेचकर उनसे मोटी कमाई की गई है और उन्हें नगर निगम की जमीनों पर स्टांप पेपर के माध्यम से कब्ज दिया गया है।

जिसको लेकर उन्होंने अवैध कब्जेधारियों से खाली जमीनों पर निर्माण नहीं करने को कहा है उनका कहना है कि नगर निगम अब अपनी जमीनों को खाली करवा कर उन्हें तारबाड़ कर रहा है और आने वाले समय में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण उनके संज्ञान में आयेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है कि नगर निगम के पास इस समय अपनी जमीनो को तलाशने का काम कर रहा है।

उनका कहना है कि शहर में जिस प्रकार से आबादी का दबाव बढ़ रहा है वही भूमाफिया सरकारी जमीनों पर खेल-खेल रहे हैं और उनकी मनमानी खरीद फरोख्त लोगों के द्वारा करवा रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्प
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.