ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून।  उत्तराखंड हाईकोर्ट  की नवनियुक्त चीफ जस्टिस ऋतु बाहरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। वह उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं।

इससे पहले रितु बाहरी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट की कोलॉजियम ने अक्टूबर माह में की थी।

इसके बाद दो फरवरी को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने के आदेश जारी किए गए। न्यायमूर्ति रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं।

उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को इसका चार्ज लिया था। 1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की। 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। 1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की।

इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। 16 अगस्त 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  MBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.