ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के भवाली में सेनिटोरियम कैंची धाम बाईपास में कार के ऊपर गिरा पेड़

गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल/भवाली। लगातार हो रही बारिश के बीच भवाली के सेनिटोरियम-कैंचीधाम बाईपास मार्ग पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जाबर नाले के पास सड़क किनारे खड़ा एक भारी-भरकम पेड़ अचानक एक कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार में सवार दो लोग पेड़ और मलबे के बीच फंस गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों को कार से बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार भवाली गांव निवासी सिकंदर गौरव और हिमांशु टम्टा शनिवार रात अपने साले के साथ काम से घर लौट रहे थे। बताया गया कि वे रोज की तरह बाजार से वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार कैंचीधाम बाईपास मार्ग पर जाबर नाले के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे का एक बड़ा पेड़ अचानक कार के ऊपर आ गिरा।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी छात्रसंघ चुनाव: 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध, छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का पर्चा खारिज

पेड़ गिरने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार में बैठे सिकंदर के पेट के पास स्टेयरिंग आकर फंस गया, जबकि पेड़ और मलबे के कारण कार भी दब गई। अचानक हुए हादसे से कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सिकंदर समेत दोनों लोगों को कार से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राम माधव प्रभारी तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहप्रभारी; चुनावी रणनीति को मिलेगी नई धार

हादसे के बाद पेड़ और मलबा सड़क पर आ जाने से सेनिटोरियम-कैंचीधाम बाईपास मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में पहले से ही भूस्खलन और पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है। करीब 36 घंटे से हो रही बारिश का असर पहाड़ी मार्गों पर भी दिखाई देने लगा है।

बताया गया कि हादसे के बाद सिकंदर को लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और वह अपने घर पहुंचा। हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के बावजूद कार सवारों को गंभीर जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनी

वहीं, पेड़ और मलबा सड़क पर पड़े रहने से मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया।

हादसे के बाद सिकंदर ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पेड़ गिरने और मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और सड़क किनारे खड़ी पहाड़ियों तथा पेड़ों को देखते हुए सुरक्षित तरीके से आवाजाही करें।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.