ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग में कार्यरत डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय का दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है।

चयन के बाद डॉ. उपाध्याय ने मैत्रेयी कॉलेज में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके चयन से कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शैक्षणिक जगत में खुशी का माहौल है।

डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय पिछले लंबे समय से कुमाऊं विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विश्वविद्यालय में कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षण, शोध कार्य और विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में योगदान दिया। उनके अनुभव और शैक्षणिक कार्यों को विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सराहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका और डॉ. अशोक ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं एलुमनी सेल की ओर से भी डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय को शुभकामनाएं दी गईं। एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी के साथ डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि डॉ. उपाध्याय दिल्ली विश्वविद्यालय में भी अपने अनुभव, ज्ञान और शोध के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगे। उन्होंने डॉ. उपाध्याय के उज्ज्वल एवं सफल शैक्षणिक भविष्य की कामना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.