ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी है बर्फबारी देखने को मिली है

वही सेना के जवान नवीन चौहान की बारात में बाराती बर्फ में खूब इंजॉय करते हुए 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 उत्तरकाशी।   उत्तराखंड के तमाम क्षेत्रों में जम के बराबरी हो रही है तो वही उत्तरकाशी के दूरस्थ क्षेत्र में 

बर्फबारी के बीच शादी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। जिसमें बर्फ की फाहे गिर रही हैं, चारों और बर्फ की सफेद चादर बिछी है।

बर्फबारी के बीच बाराती खूब नाच रहे और आनंदित हो रहे हैं। बर्फबारी के बीच ही बारात का स्वागत हो रहा है।

प्रसरित हो रहा यह वीडियो मोरी ब्लाक पर्वत क्षेत्र का है। 1 फरवरी को हड़वाड़ी गांव निवासी सेना के जवान नवीन चौहान की बारात बर्फबारी के बीच खन्यासणी पहुंची।

पहले बारात हड़वाड़ी से पांच किलोमीटर पैदल धौला तक पैदल आई। धौला से गाड़ियों में सवार होकर बारात खन्यासणी के लिए रवाना हुई।

परंतु खन्यासणी गांव के निकट भारी बर्फबारी होने के कारण गाड़ियों आगे नहीं बढ़ पायी। करीब एक किलोमीटर दूल्हे सहित बारातियों को बर्फबारी के बीच गांव तक पहुंचना पड़ा।

ग्रामीणों ने स्थानीय पारंपरिक वेशभूषा में बर्फ की फाहों को बीच नृत्य किया। बर्फबारी के बीच यह नजारा सबसे खास रहा। बर्फबारी के बीच ही नवीन चौहान और नम्रता ने सात फेरे लिये।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव : नामांकन में हुड़दंग पर पुलिस का कडाप्रहार, प्रत्याशियों सहित सैकड़ों समर्थकों पर एफआईआर 

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.