ब्रेकिंग न्यूज़

नशे में धुत्त पेट्रोलियम टैंकर चालक को खैरना पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीएल निरस्तीकरण की हुई कार्यवाही।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 04.02.2024 की सायं में  दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी खैंरना द्वारा पुलिस बल के साथ खैरना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक भारत पेट्रोलियम के टैंकर संख्या UP26T6820 को बागेश्वर से काठगोदाम ले जा रहा था‌।

चेक करने पर चालक शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाता पाया गया। जिसे पुलिस धारा 184/185/202 एमबी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को भेज दी गई है। 

 पुलिस टीम

▪️उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना।

▪️कांस्टेबल जगदीश धामी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.