नैनीताल में श्री राम सेवक सभा में प्रयोगाक के द्वारा कुमाऊनी नाटक भगतु माया’ का मंचन किया गया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। रविवार को श्री राम सेवक सभा के तत्वाधान में प्रयोगाक के द्वारा ‘भगतु माया’ कुमाऊनी नाटक का मंचन हुआ जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
दादा, दादी, नाना, नानी से सुनी दंतकथा पर आधारित इस नाटक में सामंत वादी शक्ति का सामना खेतिहर किसान की एकता और समझधारी का परिचय देकर दर्शाया गया है। ये नाटक प्रयोगात्मक होते हुए भी जागर शैली को समायोजित किये हुए है। नाटक में काल्पनिक पात्र माया के माध्यम से कहानी को उसके अंजाम तक ले जाया गया है।
कुमाऊनी नाटक ‘भगतु माया’ दर्शकों को खूब पसंद आया। निदेशक मदन मेहरा ने बताया हाल ही में रामनगर में बसंत उत्सव के दौरान ‘भगतु माया’ नाटक को प्रथम पुरस्कार मिला। बताया कि आज रामसेवक सभा के प्रांगण में इस कुमाऊनी नाटक का मंचन किया गया और दर्शकों को यह नाटक बहुत पसंद आया। कहा कि ये नाटक दंत कथाओं पर आधारित है।
हेमंत सिंह बिष्ट के अपने हाथ से लिखे हुए गीत ने इस नाटक में और भी चार चांद लगा दिए।
इसे जागर शैली में प्रयोगात्मक स्तर पर आयोजित किया गया। नाटक का लेखक और कलाकार मदन मेहरा के साथ उमेश कांडपाल ने किया। नाटक में संगीत निर्देशन नवीन बेगाना का रहा।
नाटक मे भास्कर बिष्ट, योगिता तिवारी, राहुल पडियार, नीरज डालाकोटी, उमेश कांडपाल, मदन मेहरा, पवन कुमार, काव्यांश, पंकज, अर्जुन, चित्रा, अनुष्का, आरती, निकिता, मुकेश धस्माना, अफरोज अंसारी, जावेद हुसैन ने अभिनय किया।
साथ ही संगीत में नवीन बेगाना, भुवन कुमार, उमा, संजय कुमार,अमन महाजन, धीरज कुमार, कैलाश कपिल, रवि नेगी, रोहित कुमार, रोहित वर्मा ने सहयोग प्रदान किया। मंचन हेतु अन्य सहयोग मिथिलेश पांडे, किशन लाल, अनवर रज़ा, मनोज चौन्याल, नासिर अली, कौशल शाह जगाती, मनोज साह, विमल चौधरी, मोहित साह, जगदीश बावड़ी ने प्रदान किया।
इस दौरान नैनीताल नगर के रंगकर्मी जहूर आलम, एचएस राणा, डीके शर्मा, राजेश आर्य, अजय कुमार, हसन रजा, डॉ. मोहित सनवाल, खुर्शीद हुसैन, आकाश नेगी, पुनीत सम्राट राम सेवक सभा और समस्त रंगप्रेमी ओर नगरवासी उपस्थित रहे।






