ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल।  नैनीझील में कूद मारकर एक युवक ने जान दी। स्थानीय लोगों ने युवक को झील से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के परिजनों के नैनीताल पहुंचने का इंतजार है।

पुलिस के अनुसार बलवाकोट पिथौरागढ़ निवासी नवीन उर्फ नब्बू नैनीताल में होटल में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर से लौटा था।

बताया जाता है कि रविवार देर शाम नवीन यहां कैनेडी पार्क स्थित बोट स्टैंड के पास खड़ा था। अचानक उसने नैनीझील में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को डूबते देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने किसी तरह युवक को झील से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

कोतवाली के एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि परिजनों के नैनीताल पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। युवक ने झील में छलांग क्यों लगाई इसके बारे में खबर लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिल सकी थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.