ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में मौसम खराब होने से हल्की बारिश होने के बाद चायना पाक स्नो व्यू ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू 

नैनीताल में लंबे इंतजार के बाद हल्का हिमपात देखने को मिला

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी में फिर मौसम खराब हो गया है सुबह से नगर में बादल छाए हुए हैं जिसके चलते नगर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है ।

नैनीताल में लंबी इंतजारी के बाद हल्का हिमपात देखने को मिला है जबकि ऊपरी पर्वत श्रृंखलाओं में सीजन के तीसरा हिमपात हो रहा है।
नैनीताल के निचले शहरी क्षेत्र में बीती रात से मौसम खराब बना हुआ है। सवेरे से बरसात की हल्की बूंदा बांदी के साथ ही बर्फ की फुहारें(फ्लेक्स)देखने को मिली।

हालांकि धरती का तापमान अधिक होने के कारण बर्फ टिक नहीं सकी। ऊपरी क्षेत्रों जैसे नयना पीक, डार्थी पीक, कैमल्स बैक, हिमालय दर्शन, किलबरी, स्नो व्यू, सात नम्बर, जू आदि में थोड़ा ज्यादा बर्फ देखने को मिली। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट महसूस की गई है।

स्थानीय लोगों को सवेरे सवेरे रोजमर्रा के कार्य करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

नगर में हल्की बारिश भी शुरू हो गई है l सोमवार को भी यहां पूरे दिन मौसम खराब था मंगलवार की सुबह से नगर में घने बादल छाए हुए थे मंगलवार से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।

ऐसे में विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं दूसरी ओर नगर के विभिन्न पब्लिक स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही है।

एक बार फिर पर्यटन से जुड़े लोगों को उम्मीद है नैनीताल में ऊंचाई वाले इलाके में बर्फ के हल्के फव्वारे पड़े।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.