एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया घटनाक्रम का खुलासा

ज्योलिकोट स्थित होटल रिवर व्यू में अवैध रूप से जुआ व कसीनो खेल रहे 21 युवक व शराब परोस रही 12 बार बालाएं गिरफ्तार

सोमवार की शाम पुलिस को गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि ज्योलीकोट डोलमार के पास होटल रिवर व्यू में एक साथ अबैध रुप से कसीनो व जुआ खेला जा रहा है तथा शराब परोसी जा रही है।

सूचना से एसएसपी प्रहलाद नारायाण मीणा नैनीताल को अवगत कराते हुए उनके आदेशानुसार डा. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के दिशा-निर्देशन व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी आँपरेशन नैनीताल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर व प्रभारी चौकी ज्योलीकोट नरेन्द्र कुमार व एस.ओ.जी. टीम प्रभारी नैनीताल  राजवीर सिंह नेगी के साथ संयुक्त रूप से होटल रिवर व्यू में छापामारी की गयी।

होटल के एक पारदर्शी हाँल में अवैध रूप से कसीनो व जुआँ खेला जा रहा था और जिन्हे होटल कर्मियों व बार बालाओ द्वारा अवैध रुप से शराब परोसी जा रही थी।

इस बारे में जब होटल कर्मियों से होटल में अवैध रूप से कसीनो/जुआ खिलाने व शराब पिलाने का लाईसेंस माँगा गया तो देने में असमर्थ रहे।

नैनीताल पुलिस की औचक छापामारी के दौरान अवैध रूप से जुआ/कसीनो खेल रहे लोगो द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस द्वारा पकड लिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जिसकी खोजबीन जारी है।

परन्तु मौके पर मौजूद अवैध रूप से जुआ खेल रहे सभी 21 युवको व 12 बार बालाओ को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए थाना तल्लीताल लाया गया जहाँ सभी के विरुद्ध थाना तल्लीताल में मुकदमा अपराध सं-52/2023, सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा 60/68 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

होटल में अवैध रूप से कसीनो व जुआ खिलाने एवं अवैध रूप से शराब परोसने के सम्बन्ध में होटल स्वामी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

संपूर्ण घटनाक्रम का अनावरण आज श्री प्रहलाद नारायाण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया गया। पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.