ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दोहल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 50 साल की बुजुर्ग महिला और मां-बेटी सहित कुल पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन पर पथराव, आगजनी और लोक सेवकों को जान से मारने की कोशिश का आरोप है।

पुलिस ने महिलाओं पर बलवा सहित घटना के लिए साजिश करने और आग से नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब गिरफ्तार उपद्रवियों की संख्या 89 हो गई है।

एसएसपी कैंप कार्यालय में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगीचा में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडियाकर्मियों पर पथराव किया था। इसके साथ ही आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना भी की।

इस पर बनभूलपुरा थाने में तीन मुकदमे दर्ज कराए गए थे। मुकदमा संख्या 23/24 नगर निगम की ओर से दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने पहले मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही करीब 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 महिलाओं पर भी पथराव और आगजनी में सहयोग करने के आरोप थे। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी और अन्य सबूतों को खंगालना शुरू किया। घटना में शामिल महिलाओं को चिह्नित किया गया। इसके बाद पुलिस ने पांच महिलाओं को मामले में गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं में मां-बेटी भी शामिल हैं, जिनके पति और पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है।

 एक महिला 50 वर्ष की है, जबकि दो महिलाएं 45 और एक महिला 33 साल की है। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी धारा 147, 148, 307, 332, 353, 435, 427, 120 बी, 3/4 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल परीक्षण के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  डीएसए नैनीताल के महासचिव बने मनोज जोशी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
error: Content is protected !!