ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में चोरियां और हिंसक अपराध होने से नाराज व्यापारियों ने कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन किया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मल्लीताल बाजार में लगातार चोरियां और हिंसक अपराध होने से नाराज व्यापारियों ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। आरोपी को बार बार छोड़ने से नाराज व्यापारियों ने नारेबाजी कर नैनीताल पुलिस को होश में आने की चेतावनी दी।

नैनीताल में आज मल्लीताल व्यापार मंडल के सदस्यों ने कोतवाली के आगे धरना प्रदर्शन शुरू किया। व्यापारियों ने बाजार की दुकानों में लगातार हो रही चोरी की वारदात और आरोपी द्वारा एक व्यक्ति का गला काटने की वारदात के खिलाफ कोतवाली का घेराव किया।

उन्होंने आक्रोश जताते हुए कोतवाल धर्मवीर सोलंकी को एक सप्ताह में चोरियों पर पूर्ण अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आए दिन चोरियों की घटनाओं के बावजूद ओलिस चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।

व्यापारियों ने कहा कि बाजार क्षेत्र के ताले तोड़कर चोरी हो गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जल्द ही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

कोतवाल सोलंकी ने बताया कि व्यापारियों की जो मांग थी उसपर अब वो आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्यवाही करेंगे।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, सचिव त्रिभुवन फर्त्याल, गिरीश जोशी, राजेश वर्मा, रईस खान, हेम जोशी, कैलाश मिश्रा, ईश्वर तिवारी, ललित साह इरशाद हुसैन दिनेश अग्रवाल हेमचंद जोशी समस्त व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.