ब्रेकिंग न्यूज़

श्रम विभाग अल्मोड़ा द्वारा पजीकृत निर्माण श्रमिकों को कम्बल व छाता वितरण किया।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। सरस्वती विधा मन्दिर ताडीखेत के खेल मैदान मे पजीकृत निर्माण श्रमिकों को प्रवर्तन अधिकारी अल्मोडा द्वारा कम्बल व छाता वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने किया।

वक्ताओ ने श्रम विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की विस्तृत जानकारी क्षेत्रीय जनता को दी गई। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने श्रमिकों को विभाग द्वारा कम्बल व छाता वितरित किए।

क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने बताया कि जो श्रमिक श्रम विभाग में रजिस्टर किए गए हैं, चाहे वो मनरेगा के तहत हो या किसी ठेकेदार के अंतर्गत साल में 90 दिनो तक कार्य किया हो, उन्हे विशेष योजना के तहत कंबल और छाता भेंट किया गया।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए 700 श्रमिकों ने नामांकन किया था। आज मेरी पहल पर विभाग ने सभी श्रमिको को भेंट विस्तृत की गई।

इस अवसर पर श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत (दर्जा राज्य मंत्री), जिला श्रमिक अधिकारी कमल जोशी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल (सोनू), जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी अश्विन भगत, पूर्व अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, राम सिंह रावत, ग्राम प्रधान ताड़ीखेत मंजीत भगत, मंडल महामंत्री रमेश सिह खनायत, मदन सिंह कुवार्बी, कुमाऊ संयोजक विमला रावत, आनन्द बुदानी, संदीप गोयल सहित क्षेत्र के प्रधान व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.