ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय सम्मेलन एवं आगामी
लोकसभा चुनाव के लिए आयरपाटा में बैठक आयोजन किया गया

रिपोर्ट – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय सम्मेलन एवं आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया है।जिसमें नगर अध्यक्ष भावना भट्ट के आवास अयारपाटा में सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर बैठक में प्रतिभाग किया।इस दौरान नगर कि कुछ सामाजिक को सम्मानित किया गया।
महिला जिला मोर्चा अध्यक्ष कांग्रेस खष्टी बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा नारी न्याय सम्मेलन कर रही है।जिसके माध्यम से वह बताना चाहती कि महिलाओ को दुनिया की आधी आबादी और बराबरी का हक मिलना चाहिए।

आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है तो हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मानिता लांबा के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेलाके निर्देश पर हम लोग हर जिले में हर विधानसभा में नारी न्याय सम्मान सम्मेलन आयोजित की जा रही हैं।बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आता है।

उसमें हम लोग बढ़ चढ़कर महिला दिवस को मनाएंगे। कहा की सभी महिलाएं समय निकाल कर अपने अधिकारों की मांग करती हैं और अपने कर्तव्य को निभाती है।महिला दिवस इस बार रामनगर में मनाया जाएगा।

बताया की लोकसभा चुनाव को लेकर के महिला कांग्रेस की बहुत अच्छी तैयारी हैं हम लोग जगह जाकर के महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं और मातृशक्ति को आगे बढ़ा रहे है। बताया की महिलाएं लोगों ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष और हर बूथ पर जाकर हम लोगों ने भी अपनी बूथ कमेटी तैयार की है और हर बूथ पर हम चार-चार महिलाएं दे रहे है।

कहा की देश में मोदी सरकार व योगी सरकार की तानाशाही चल रही है।अंकिता हत्याकांड में स्थिति एकदम स्पष्ट है सब कुछ उजागर है लेकिन फिर भी आरोपी बाहर है उन्होंने कहा कि अब महिला कांग्रेस ने कमर कस ली है।कहां की देवभूमि उत्तराखंड में रोजगार मांगने पर युवाओं पर लाठी बरसाई जाती है महिला कांग्रेस के द्वारा अपने अधिकार को जानते हुए न्याय दिलाने की ठान ली है।
इस दौरान, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, सुनीता आर्या ,शांति तिवारी उषा कनौजिया माया पंत,तुलसी बिष्ट,भगवती बिष्ट,रेखा लीला जोशी,कमला,लता,निर्मला चंद्र गीता , सरस्वती खेतवाल, आशा भट्ट नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : बाघ आतंक को लेकर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का प्रशासन पर दबाव, बच्चों की स्कूल सुरक्षा व वाहन व्यवस्था की उठाई मांग
error: Content is protected !!