ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा के खनश्यू मै श्रम विभाग के कार्यालय का शुभारम्भ

भीमताल।  विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक सबसे दुरस्त ब्लॉक होने के श्रमिको को अपना श्रम कार्ड बनाने, पंजीकरण करने नवीनीकरण कराने हल्द्वानी आना पड़ता था ।

दुरस्त क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को हल्द्वानी आने -जाने को वाहन नहीं मिल पाते थे ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियो का सामना करना पड़ता था हजारों रूपये खर्च कर समय से नहीं पहुंचने से हल्द्वानी श्रम कार्यालय से खाली हाथ वापस जाना पड़ता है।

विधायक ने मुख्य्मंत्री से भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा के खनश्यूँ में श्रम कार्यालय खोलने व श्रम विभाग के कैम्प लगाने मांग की, राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा खनश्यू मै श्रम के कार्यालय का शुभारम्भ किया।

अब श्रमिको को हल्द्वानी नहीं आना पड़ेगा, श्रमिको के श्रम कार्ड का नवीनीकरण आदि कार्य खनश्यू कार्यालय से ही हो जायेगे। क्षेत्र के लोगो ने विधायक कैड़ा का आभार प्रकट किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, 29 सितंबर को होगा मतदान
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.