ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

श्रमिकों का चढ़ा पारा, बोले अधिकारियों की लापरवाही के चलते चक्कर काटने को मजबूर हो गए हम

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में पंजीकृत श्रमिकों की भारी भीड़ हो रही है। श्रमिक कई दिनों से श्रम विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनके काम नहीं हो पा रहे हैं जिससे उनमें विभाग के प्रति काफी नाराजगी है।

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कभी विभाग के कर्मचारी सर्वर डाउन होने तो कभी अन्य बहाना बनाकर काउंटर बंद कर दे रहे हैं।

श्रमिकों ने बताया कि केवल एक काउंटर में ही काम चल रहा है जबकि कर्मचारी कैंप और अन्य कार्यक्रमों में गए हुए हैं।

वहीं श्रमिकों ने टोकन न देने और उनके कार्ड उनसे वापस लिए जाने का भी आरोप लगाया है।

इधर सहायक श्रम आयुक्त आशा पुरोहित ने कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों की कैंप में जाने की वजह से कमी है लेकिन प्रतिदिन 30 श्रमिकों के कार्य किए जाएंगे और उन्हें टोकन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रामपुर रोड वार्ड-19 में सड़क, नाली और पानी की समस्या पर भड़के लोग, नगर निगम व जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन खबर:
error: Content is protected !!