ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विधायक कैडा ने किया 38 करोड़ की लागत से होने वाले 2 मुख्य मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुरक्षात्मक कार्य का शुभारम्भ

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा,धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक सहित चम्पावत व अल्मोड़ा आदि जिलों को जोड़ने वाले भीमताल आमडाली से भीमताल विनायक -पदमपुरी – धारी -धानाचुली पहाड़पानी मोतियापाथर तक व काठगोदाम से हैडाखान लुगड -खनश्यू तक मोटर मार्ग अत्यधिक ख़राब होने व सुरक्षात्मक कार्य नहीं होने से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्य मोटर मार्ग खराब होने से दुर्घटना का ख़तरा बना रहता था बरसात मै मोटर मार्ग पर कीचड़ होने से यातायात प्रभावित हो जाता था।

सैकड़ो गाँव के ग्रामीणों व किसानो को अपने उत्पाद को हल्द्वानी मंडी लाने मै परेशानियो का समाना करना पढ़ता था।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओ को देखते हुए PWD विभाग के अधिकारियो से डामरीकरण व सुरक्षात्मक कार्य हेतु डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था।

अधिकारीयो ने डामरीकरण व सुरक्षात्मक कार्य की डी.पी.आर तैयार कर शासन को भेजने के बाद विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल आमडाली से भीमताल विनायक -पदमपुरी – धारी -धानाचुली पहाड़पानी मोतियापाथर मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 17 करोड़ व काठगोदाम से हैडाखान लुगड -खनश्यू मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य (क्रेशबैरियर) व डामरीकरण के लिए 21करोड़ शासन से स्वीकृति कराने के बाद आज आचार सहिता लगने से पहले भीमताल के पसोली व विनायक में डामरीकरण,पून:निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य (क्रेशबैरियर)कार्य का शुभारम्भ किया।

डामरीकरण व सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगो की समस्याओं का समाधान हो जायेगा।

विधायक कैड़ा ने विभाग के अधिकारियो से डामरीकरण की गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।

विधायक ने कहा हमारी सरकार लगातार हर वर्ग को साथ लेकर हर क्षेत्र मै विकास कार्य कर रही है हमारी सरकार का मकसद है 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा।

विधायक ने मुख्य्मंत्री व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्ति किया। क्षेत्र के लोगो ने विधायक कैड़ा का फूल मलाओ से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमला आर्य, योगेश तिवारी, कमलेश रावत,अनिल चनोतिया, चिराग बोरा, निखिल महतोलिया, नित्यानंद भट्ट, नितिन राणा,सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोप, डीएम ललित मोहन रयाल ने गठित की जांच समिति
error: Content is protected !!