ब्रेकिंग न्यूज़
श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजरनैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

चम्पावत/ पार्टी। छिनकाछिना-रौलमेल सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर आठ गांवों के ग्रामीण मुखर हो गए हैं। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति और तहसीलदार के बीच बैठक बेनतीजा रही। ग्रामीणों ने छिनकाछिना-रौलमेल सड़क का डामरीकरण न होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है।

तहसीलदार बलवंत सिंह कठायत ने क्षेत्रीय संघर्ष समिति की बैठक ली। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री के सड़क स्वीकृति की घोषणा के बाद भी अब तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

ग्रामीणों को मुख्यालय पहुंचने में आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलती है तो रौलामेल, लखनपुर, नैनी, किमाड़ी, बरौला, पम्तोला, रानीचौड़ा और तोली गांव के लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ज्योलीकोट में 26 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.