ब्रेकिंग न्यूज़
मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का मामला : अधिवक्ता समेत पांच पर मुकदमाउत्तराखंड में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया, साथियों संग नकदी-सामान लेकर भागने का आरोप; पांच आरोपी गिरफ्तारहल्द्वानी में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में 4 युवक गिरफ्तार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकतसड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

होली मिलन कार्यक्रम में सीएम का जोरदार स्वागत, होल्यारों ने धामी पर फूलों की बारिश की

चम्पावत। चम्पावत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। यहां तड़के से बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चम्पावत में गुरुवार को मौसम में तब्दीली आ गई।चम्पावत : होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी,गोरलचौड़ मैदान में होली मिलन कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विधानसभा चम्पावत और लोहाघाट के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन, भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।चम्पावत : होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी,गोरलचौड़ मैदान में होली मिलन कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने न्याय के देवता श्री गोलू (गोल्जयू) महाराज के मन्दिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना भी की।चम्पावत : होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी,गोरलचौड़ मैदान में होली मिलन कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गाई और खेली। उन्होंने सुमिरो सीता राम भया तुम हीरा जनम न पाओगे, नित जमुना के तीर कान्हा बजा गयो बसुरिया, बज रही बज रही बज रही मोहन तेरी मुरली बज रही, जैसी प्रसिद्ध खड़ी होली गायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करवाई।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में वोट डालने की अपील करें। उन्होंने कहा हमारा वोट नए भारत के संकल्प को पूरा करेगा एवं प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई विकास की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काली कुमाऊं की खड़ी होली पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह संस्कृति हमारे पूर्वजों से हमें मिली है। इस संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण भी सबने मिलकर करना है। युवाओं को भी इससे जोड़ना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव के तीसरे दिन लोकगीत और क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.