ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

शनिवार की रात मोबाइल फोन चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग

मेरठ। पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित एक मकान में मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग जाने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कालोनी में जोनी नामक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात मोबाइल फोन चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें जोनी, उसकी पत्नी बबीता और चार बच्चे सारिका (10), निहारिका (आठ), संस्कार उर्फ गोलू (छह) और कालू (चार) गंभीर रूप से झुलस गए।

मेरठ में हादसा

उन्होंने बताया कि सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर रात निहारिका और गोलू की मौत हो गई जबकि सारिका और कालू ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि जोनी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन बबीता की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे दिल्ली एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है। जोनी ने बताया कि निहारिका, गोलू एवं कालू मोबाइल पर गेम खेल रहे थे और इसी दौरान मोबाइल चार्ज भी हो रहा था।

उसने बताया कि इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

You missed

error: Content is protected !!