अल्मोड़ा। ‘‘स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं स्वजल के संयुक्त तत्वाधान में आज गॉधी पार्क चौघानपाटा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान ओपन महिला वर्ग (7 किलोमीटर) तथा ओपन पुरुष वर्ग (10 किमी ) की क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन किया गया।

जिसे जिलाधिकारी विनीत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने महात्मा गांधी के स्वच्छता ही सेवा विचार पर सभी को संबोधित किया तथा सभी से अपने आस पास साफ सफाई करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जितने हम स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे, उतना ही बीमारियों से दूर रहेंगे तथा एक स्वच्छ समाज का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से चले इस स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज जनपद की सभी ग्राम पंचायतों एवं सभी नगरीय क्षेत्रों में भी यह स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने सभी आमजन से इस स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़चढकर भागीदारी करने की अपील की ।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में आयोजित निबन्ध/कविता/पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में चयनित विद्यालयों को प्रमाण पत्र का वितरण किया ।

इसके उपरान्त स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अन्तर्गत 06 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ओ0डी0एफ0 प्लस सम्मान पत्र वितरित किये गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने क्रॉस कंट्री दौड़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। 

क्रॉस कंट्री दौड़ महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः मीनाक्षी बिष्ट, भावना बिष्ट तथा दीपिका बिष्ट ने प्राप्त किया। पुरुष ओपन वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः दीपक गोस्वामी, सागर सिंह बिष्ट तथा योगेश सिंह ने प्राप्त किया।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, ईओ नगरपालिका भारत त्रिपाठी समेत अन्य वरिष्ठ नागरिक, प्रतिभागी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भवाली में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से मलबा गिरने से दो की मौत, एक घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.