ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राम माधव प्रभारी तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहप्रभारी; चुनावी रणनीति को मिलेगी नई धारएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनीउत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तारमाँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानितहल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

इनकम टैक्स डिपार्मेंट ने एक कॉलेज स्टूडेंट का 46 करोड़ रुपये का टैक्स भेजा नोटिस 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नोटिस : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज स्टूडेंट को आयकर विभाग ने 46 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है।  

क्या है पूरा मामला?

प्रमोद कुमार दंडोतिया नाम का छात्र मध्य प्रदेश ग्वालियर का रहने वाला है. वह एसएलपी कॉलेज से एमए इंग्लिश कर रहा है।प्रमोद को उस समय एक बड़ा झटका लगा, जब उसे इनकम टैक्स विभाग और जीएसटी विभाग का 46 करोड़ रुपये का नोटिस मिला।

दोनों डिपार्टमेंट ने छात्र को नोटिस में जानकारी दी है कि उसके पैन कार्ड नंबर का इस्तेमाल करके साल 2021 में दिल्ली और मुंबई में दो कंपनियों को रजिस्टर किया गया है।

इसके साथ ही इसके लिए छात्र के बैंक खाते का भी इस्तेमाल किया गया है. नोटिस मिलने के बाद प्रमोद के होश उड़ गए और उसे पहले लगा कि विभाग की तरफ से कोई गलती हो गई होगी. बाद में मामले पर पता लगाने पर छात्र को जनवरी 2021 से 2024 के बीच उसे खाते पूरे 46 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला।

छात्र ने कही ये बात

छात्र ने का है कि वह बड़ी मुश्किल से अपनी कॉलेज की फीस दे पाता है. ऐसे में इतनी बड़ी राशि की लेनदेन करने का सवाल ही नहीं उठता है. इसके साथ ही छात्र ने दावा किया उसके पैन कार्ड नंबर का गलत इस्तेमाल करके फर्जी फर्म खोलकर इस पूरे फ्रॉड को अंजाम दिया गया है। प्रमोद ने यह भी कहा कि इस मामले में उसने इनकम टैक्स विभाग से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

एडिशनल एसपी से मांगी मदद

नोटिस प्राप्त होने पर छात्र ने इस मामले में क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी से मदद मांगी है. एडिशनल एसपी सियाज ने छात्र को साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है. इसके साथ ही पुलिस ने छात्र को फ्रॉड केस दर्ज करने के बाद मामले की कॉपी आयकर विभाग और जीएसटी विभाग के पास जमा कराने की सलाह दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.