ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट पहुंचे नैनीताल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया  स्वागत, किया रोड शो 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट आज नैनीताल पहुंचे।

जहां अजय भट्ट रोड शो किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान अजय भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है और भाजपा 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की जनता से अटूट प्रेम है जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से 2 अप्रैल को उधम सिंह नगर पहुंच रहे हैं और उत्तराखंड की जनता को संबोधित करेंगे।

अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों से खुश होकर आज देश की जनता पार्टी से तेजी से जुड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कर रही है।
 विधायक सरिता आर्या, मनोज जोशी प्रकाश आर्य, कमलेश दोदियाल, शैलेंद्र बिष्ट गोपाल रावत, अरविंद पटियार, विक्रम रावत, योगराज, भूपेंद्र बिष्ट, आनंद कावरी, नितिन कार्की, दया किशन पोखरियाल, मारुति साह ईशा साह, दीपक जोशी, मनोज कुमार, गोविंद शाह, पार्थ बिष्ट, आनंद बिष्ट, महिला पर उपस्थित थी, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, लता डफोटी, कनिका रावत, विमल अधिकारी, तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

यह भी पढ़ें :  कोसी नदी में नहाते समय युवक डूबा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
error: Content is protected !!