ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा में शहीद कमल सिंह भाकुनी को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

अल्मोड़ा।  सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मात्र 24 वर्ष की आयु में ड्यूटी के दौरान मणिपुर में शहीद हो गए ।
नक्सली मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले 16कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत कमल सिंह भाकुनी का अंतिम संस्कार लकड़ी पड़ाव घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

इस अवसर पर सोमेश्वर की जनता द्वारा अपने बेटे को नम आंखों से अंतिम विदाई दी ।
शहीद कमल भाकुनी अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।इस दौरान हर एक व्यक्ति की आंखे अपने बेटे को खोने का गम दिखाई दिया।

कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा स्थित ग्राम बूंगा पहुंची।यहां कैबिनेट मंत्री विगत दिनों नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत कमल भाकुनी के पैतृक निवास पहुंची जहां।

उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के बलिदान को हमेशा रखा जाएगा । हमारा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।साथ ही उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
वीर सेनानियों की भूमि बूंगा-चनौदा सोमेश्वर के लाल को सैन्य सम्मान के साथ सलामी देते हुए सेना के जवान,स्थानीय पुलिस प्रशासन,अनेको जनप्रतिनिधि,युवा-महिलाये और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!