ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तारमाँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानितहल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनीदिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएंहाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का काम शुरू 10 मई क़ो बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

 उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है,यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े सभी अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

वहीँ अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया,जिसमें बर्फ हटाने के लिए लगभग 95 श्रमिक तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मजदूरों द्वारा रास्तो में आये भारी ग्लेशियरों को काटते हुए मार्ग से बर्फ हटा दीं गईं है, अभी भी मार्ग को साफ किया जा रहा है,इसके बाद केदारनाथ धाम में आवश्यक सेवाओ के लिए घोड़े-खच्चरों सहित आवागमन सुचारू हो जाएगा।

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने पूरे मार्ग का जमीनी जायजा लिया और कहा कि अगर मौसम आगे सही रहा तो जल्द ही केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन की टीमों द्वारा सभी व्यवस्थाओं को यात्रा शुरू होने से पहले ठीक कर लिया जायेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.