ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तारमाँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानितहल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनीदिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएंहाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

नैनीताल में नैनीझील के जलस्तर में लगातार गिरावट झील के किनारे दिखने लगे डेल्टा

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। गर्मी की शुरूआत होते ही नैनी झील के किनारे डेल्टा नज़र आने लगे हैं।
नैनीताल में आने वाले समय में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। नैनी झील का जलस्तर घटकर 3 फीट 10.50 हो गया है,जबकि पिछले साल इस समय में ये 5 फीट 6 इंच था।
लंबे समय से बारिश और बर्फबारी ना होने के चलते अधिकांश जलस्रोत सूखने की कगार पर जा पहुंचे हैं।
हर दिन नैनी झील के जलस्तर में 2 इंच से 3 इंच तक की गिरावट दर्ज हो रही है।नैनीताल शहर के आसपास के जलस्रोतों पर निर्भर रहने वाले वाले क्षेत्रीय लोगों के सामने पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है।

गर्मी की शुरूवात से ही नैनी झील के किनारे डेल्टा भी नज़र आने लगे हैं।
झील के किनारे साफ़ देखा जा सकता है कि जलस्तर में कितनी कमी हो गयी है।
बारिश ना होने से नैनीताल के आस-पास के किशान भी काफी मायूस हैं।नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी ना होने से रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी समेत आसपास के इलाकों में होने वाले पहाड़ी फल आडू, काफल, पुलम, खुमानी, सेब, नाशपाती की खेती में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्रीराम सेवक सभा के 124वें नंदा देवी महोत्सव में दिनभर रही आस्था की धूम, पांच आरतियों से गूंजा नंदा देवी मंदिर परिसर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.