ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तारमाँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानितहल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनीदिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएंहाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

नैनीताल में भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत ने कांग्रेस के झूठे बयान पर की कड़ी निंदा जाहिर की

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट के सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल रावत ने बताया कि सांसद निधि न खर्च किए जाने के अनर्गल एवं झूठे बयान दिये जाने पर कड़ी निंदा जाहिर करते हुए कहा कि बिना जानकारी के कांग्रेस प्रत्याशी मिथ्या बयान बाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए शत प्रतिशत सांसद निधि खर्च कर दी गई है।
नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के मुख्य विकास अधिकारियों को शत प्रतिशत सांसद निधि खर्च के स्वीकृति पूर्व में ही दे दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बयान बाजी पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है उन्होंने कहा कि श्री सांसद जी के स्तर पर पूर्ण सांसद निधि विकास कार्यों के लिए दी जा चुकी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा जगह-जगह अनर्गल, झूठी एवं मिथ्या बयान बाजी कर के भ्रामकता फैलाई जा रही है जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद अजय भट्ट जी द्वारा संसदीय क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के लिए शत प्रतिशत सांसद निधि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को उनके द्वारा सांसद निधि के स्वीकृति पूर्व में ही दे दी गई हैं।

उन्होंने पुनः कहा कि संसदीय क्षेत्र की संपूर्ण सांसद निधि विकास कार्यों को स्वीकृत कर धनराशि आवंटित की जा चुकी है। लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है लिहाजा इस प्रकार का झूठ प्रसारित कर रहे हैं। लेकिन जनता कांग्रेस के इरादों को सब समझता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.