ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तारमाँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानितहल्द्वानी : जीएसटी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बाजार बंद की चेतावनीदिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएंहाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

मेष

आज कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में काफी भाग्यशाली रहेंगे। अपनी बातों से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। युवाओं को जॉब के नए विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे।

वृष

आज फिर भी किसी भी मुद्दे पर सावधानी पूर्वक प्रतिक्रिया दें। छोटे बच्चों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की संभावना है। करियर के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मिथुन

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। आप अनुसंधान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं।

कर्क

आज आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्र गण आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है।

सिंह

आज साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कन्या

आज प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। यदि किसी मीटिंग पर जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें।

तुला

आज बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है।

वृश्चिक

आज रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी।

धनु

आज जीवनशैली में नयापन आएगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग संबंधी कारोबारियों को लाभ होगा। दांपत्य संबंधों में आनंद का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

मकर

आज संतान को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ

आज अपने काम का भरपूर आनंद उठाएंगे। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है।

मीन

आज राजनीतिक लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उसे शांति से निपटाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवाएं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मिशन 2027: तुषराड़, टकुरा और जमराड़ी पहुंचे हरीश पनेरू, ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.