ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बाजार जाती दो महिलाओं पर टिप्पणी करना पडा भारी,व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या 

महाराष्ट्र। नागपुर शहर के एक बाजार में दो महिलाओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उन पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में हुए हमले में शामिल दो महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रंजीत राठौड़ नामक व्यक्ति ने आरोपी जयश्री पानझाडे और सविता सायरे पर अभद्र टिप्पणी की जो कपड़े खरीदने के लिए आयी थीं और इसके बाद उनके बीच तीखी नोंकझोक हुई। 

अधिकारी ने बताया कि पानझाडे ने अपने दोस्त आकाश दिनेश राउत को फोन किया, जो घटनास्थल पर पहुंचा और उसका राठौड़ से झगड़ा हुआ। उसने राठौड़ पर चाकू से कई वार किए और उसके बाद फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी गयी और राठौड़ को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें :  एमबीए फीस के लिए किडनी बेची, मिले सिर्फ 5 लाख: 60 लाख का खेल, अस्पताल कर्मचारी निकला किडनी रैकेट का मास्टरमाइंड

You missed

error: Content is protected !!